Site icon News India Update

मसूरी में पितृ पक्ष पर कांग्रेस ने किया हवन, शहीदों और आपदा पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर- सुनील सोनकर

पितृ पक्ष की अमावस्या पर मसूरी कांग्रेस ने शहीद स्थल पर एक विशेष हवन का आयोजन कर शहीदों, पितरों और हालिया आपदाओं में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने तर्पण कर पितरों से आशीर्वाद प्राप्त किया और शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी और दर्दन रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने इस मौके पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार न आपदा से पहले तैयार थी, न बाद में राहत दे पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नदियों और नालों के किनारे हुए अतिक्रमण को सरकार और जनप्रतिनिधियों की शह प्राप्त थी, जिसके चलते आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुए।

कांग्रेस ने मांग की कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आपदा प्रबंधन को मज़बूत किया जाए। साथ ही इस आयोजन के माध्यम से एक सामाजिक संदेश भी दिया गया कि केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समय रहते चेतावनी और तैयारी भी ज़रूरी है।

Exit mobile version