रिपोर्टर- सुनील सोनकर
मसूरी में प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेष प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाल ने कहा कि जब धराली के लोग मलबे में दबे थे, तब भाजपा नेता हेलिकॉप्टर से आकर फोटो खिंचवा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धामी को छोड़ कोई भी मंत्री पीड़ितों के पास नहीं पहुंचा, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने 70 किलोमीटर पैदल चलकर 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सरकार द्वारा पीड़ितों को ₹5,000 की राहत राशि देने पर हिंदवाल ने कहा कि ये मदद नहीं, जले पर नमक है।
हिंदवाल ने सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के थराली आपदा में किये जा रहे साहसिक कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर ये एजेंसियां न होतीं, तो सरकार की नाकामी से और ज़्यादा जानें जातीं हिंदवाल ने राहुल गांधी के हवाले से कहा कि एक कमरे में 80 वोट दर्ज हुए और चुनाव आयोग मोदी सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही करार दिया। पंचायत चुनावों में भी दोहरे मतदाता मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब चुनाव भी स्क्रिप्ट पर होंगे।

