Site icon News India Update

CM धामी ने रामपुर तिराहा कांड के अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि की अर्पित । NIU

CM धामी ने रामपुर तिराहा कांड के अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि की अर्पित । NIU

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि राज्य आंदोलन के अमर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

Exit mobile version