Site icon News India Update

चमोली दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 16 लोगों की मौत| NIU

चमोली दर्दनाक हादसा, करंट फैलने से 16 लोगों की मौत| NIU

चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत भी शामिल है, साथ ही एक होमगार्ड मुकंदी लाल की इस हादसे में दुखद मृत्यु हुई है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हादसे पर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी करते हुए, इस दुखद घटना पर अपना दुख जताया है|

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230719-WA0001-1.mp4

वहीं कई लोग करंट लगने से झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त साइट पर सुबह एक व्यक्ति के शव को देखा गया था जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई फिर कुछ लोग मौके पर पहुंचे उसी दौरान करंट फैल गया जिससे यह बड़ा हादसा घट गया।

घटना में राहत कार्य के लिये पहुंची पुलिस टीम के जवान और अधिकारी भी शामिल। स्थानीय लोग ऊर्जा निगम पर लगा रहे लापरवाही का आरोप, ऊर्जा निगम के खिलाफ कार्रवाई की कर रहे मांग।

Exit mobile version