Site icon News India Update

चमोली पुलिस ने वृद्ध व असहाय मतदाताओं की मदद के लिए बढाया हाथ, कर्तव्य के साथ दिखाई मानवता ।

चमोली पुलिस ने वृद्ध व असहाय मतदाताओं की मदद के लिए बढाया हाथ, कर्तव्य के साथ दिखाई मानवता ।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मतदान के दौरान मतदाताओं की लंबी कतारों में कुछ लोग ऐसे भी थे, जो शरीर से लाचार थे, तो कुछ मानसिक रुप से बीमार भी। किसी को चलने में दिक्कत आ रही थी और लडखडाते कदमों से मतदान केन्द्र की ओऱ आने को बेबस थे। । मतदान केन्द्रों पर पुलिसकर्मी बेबस ,लाचार लोगों व दिव्यांगजनों को सहारा देकर मतदान केन्द्र तक लाते-ले जाते नजर आए। इसी का नतीजा रहा कि हर उम्र के लोगों ने मतदान में उत्साह दिखाया। जनपद चमोली के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जनपद पुलिस, होमगार्ड के जवान असहाय मतदाताओं की मदद के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
वर्दी में पुलिस न केवल चुनाव में सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि सर्वोत्तम संभव तरीके से मदद करने का भी विस्तार करती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम न केवल सुरक्षा प्रदान करें बल्कि सभी की मदद के लिए हाथ बढाएं।

Exit mobile version