Site icon News India Update

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्र आज से शुरू, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे महालक्ष्मी मंदिर। NIU

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्र आज से शुरू, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे महालक्ष्मी मंदिर। NIU

रिपोर्ट : सचिन गुप्ता, हल्द्वानी NIU ✍️ हल्द्वानी के बेरीपड़ाव स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में माता लक्ष्मी के नौ स्वरूप विराजमान हैं। यहां नवरात्रि के मौके पर दूर-दूर से भक्त और श्रद्धालु पहुंचकर लक्ष्मी माता के सभी रूपों के दर्शन कर मनोकामना मांगते हैं। चैत्र नवरात्र की शुरुआत के दिन से ही यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। माता के दर्शन कर सभी श्रद्धालु सुख समृद्धि और संपन्नता की कामना कर रहे हैं।

https://www.newsindiaupdate.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230322-WA0003.mp4
सोमेश्वर यति महाराज, महामंडलेश्वर महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। पहले दिन मां शैलपुत्री का आशीर्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आ रहे हैं।

Exit mobile version