Site icon News India Update

लालकुआँ में भाजपा का प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन हुआ

लालकुआँ में भाजपा का प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन हुआ

रिपोर्टर :-सचिन गुप्ता

लालकुआँ। भारतीय जनता पार्टी लालकुआँ मण्डल में केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा संगठन में केन्द्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में लालकुआँ विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि आगामी पार्टी कार्यक्रमों को न्याय पंचायत स्तर से जिला पंचायत स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर आम जन की समस्याओं पर चर्चा की जायेगी साथ ही प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्मानित किया जायेगा।
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य किये है जिसमें गरीब वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से योजनाओं को लागू किया गया है।

Exit mobile version