Site icon News India Update

श्रीकांत त्यागी के जन्मदिवस पर कैम्प कार्यालय मोदीनगर पर पहुँचे सैकड़ों कार्यकर्ता !

श्रीकांत त्यागी के जन्मदिवस पर कैम्प कार्यालय मोदीनगर पर पहुँचे सैकड़ों कार्यकर्ता !

कल 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता व हिंदू ह्रदय सम्राट के नाम से एक अलग पहचान रखने वाले भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी का जन्मदिवस उनके विधानसभा मोदीनगर क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी विगत दो दिनो से कोरोना संक्रमित है, जिसके चलते श्रीकांत त्यागी ने स्वयं को होम आइसोलेट किया हुआ है, पिछले 10 वर्षों से श्रीकांत त्यागी के जन्मदिवस पर विधानसभा क्षेत्र- 57मोदीनगर जनपद ग़ाज़ियाबाद में उनके निजी कार्यकर्ताओं व श्रीकांत त्यागी यूथ ब्रिगेड एवं भृगुवंशी सेना द्वारा गरीब, कामगार, श्रमिक, वंचित समाज के साथ साथ व युवा शक्ति को बुनियादी मज़बूती प्रदान करने हेतु बुजुर्गों के लिए कम्बल, विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन, नोजवान के लिए ट्रैक-सूट व टी-शर्ट आदि सामग्रियों वितरण किया जाता रहा है, परंतु इस बार श्रीकान्त त्यागी के कोविड संक्रमित हो जाने के चलते व आदर्श चुनाव अचार संहिता के कारण श्रीकांत त्यागी के न पहुँचने के कारण कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। परंतु फिर भी श्रीकांत त्यागी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व मोदीनगर क्षेत्रवासियों द्वारा जिस प्रकार हर साल श्रीकांत त्यागी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाता है, उसी परंपरा को जीवित रखते हुए, इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ उनके जन्मदिन को मनाया एवं श्रीकांत त्यागी के विचारो पर चलने व विचारो को हर मुश्किल से मुश्किल घड़ी में आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए, श्रीकांत त्यागी का बर्थडे केक काट कर उनकी फ़ोटो को केक खिला कर जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ शुभकामनाएँ व बधाई दी गई

Exit mobile version