थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सतपुरा के निकट पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई व्यक्तियों के झुलसने की खबर है कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया, करीब डेढ़ साल पहले भी इस फैक्ट्री में ब्लास्ट हो चुका है, आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 8 मजदूर आग लगने से झुलसे है, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत सहारनपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया, मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंची है। स्थानीय थाना पुलिस भी राहत बचाव के कार्य के लिए वहां पहुंच चुकी है आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ को पुलिस ने वहां से हटा दिया है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री कर्मचारियों की गाड़ी से ही झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा जा गया और स्थानीय लोगों की भीड़ को मौके से बहुत दूर हटा दिया गया। जिससे मजदूर ग्रामीणों की भीड़ के साथ मिलकर किसी तरह का किसी तरह का विरोध प्रदर्शन शुरू ना कर दे एसडीएम बैठ रामजीलाल एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ रामकरण सिंह, थानाध्यक्ष मनोज चौधरी व कई थाना थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है मामले की जांच पड़ताल जारी है ।
बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, आठ मजदूरों के चपेट में आने की खबर ।

