Site icon News India Update

भारत मजदूर संगठन ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, उत्तराखंड सरकार के प्रति व्यक्त किया आक्रोश। NIU

भारत मजदूर संगठन ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, उत्तराखंड सरकार के प्रति व्यक्त किया आक्रोश। NIU

संवाददाता- मनमोहन भट्ट

उत्तरकाशी, जहां पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान भारत मजदूर संगठन के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा तथा उत्तराखंड सरकार के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया। भारत मजदूर संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि एक तरफ हमारी सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है तो दूसरी तरफ श्रमिकों की बेटियों को एक वर्ष बीत जाने पर भी विवाह अनुदान राशि नहीं दी जा रही है जबकि श्रमिकों के द्वारा सभी औपचारिकताएं एक वर्ष पूर्व पूरी कर दी गई थी।

वहीं श्रमिक की मृत्यु हो जाने पर श्रमिक के आश्रितों को 1 वर्ष से अधिक समय से आर्थिक सहायता नहीं दी गई है यहां तक कि श्रमिकों को प्रसूति हेतु श्रम विभाग से आर्थिक सहायता राशि समय पर नहीं दी जा रही है व बच्चों की शिक्षा हेतु जो आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाती थी वह भी नहीं दी जा रही है। भारत मजदूर संगठन के अध्यक्ष बृजपाल सिंह का कहना है कि यदि सरकार उक्त मांगों को 30 दिन की समयावधि तक पूरा नहीं करती है तो सभी श्रमिक अनिश्चितकालीन हड़ताल धरने प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Exit mobile version