Site icon News India Update

अग्निपथ योजना का किया विरोध तो इंटरनेट हो जाएगा बंद, हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम ।

अग्निपथ योजना का किया विरोध तो इंटरनेट हो जाएगा बंद, हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम ।

देश भर में आज कल भारत सरकार की Agnipath Yojna का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, सेना में भर्ती होने वाले युवक साथ ही विपक्षी दल इस योजना का पुरजोर विरोध कर रहे हैं, उनका मानना है कि युवाओं को 4 साल का रोजगार देकर बाकी जीवन भर बेरोजगार करना कहीं से भी उचित नहीं है, साथ ही सरकार ने इस योजना की घोषणा करते हुए यह साफ नहीं किया है कि इस योजना के संग रेगुलर भर्तियां जारी रहेंगी या नहीं जिसके चलते युवाओं में संदेह बना हुआ है इसी कारण पूरे देश भर के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, हालांकि कल देर शाम भारत सरकार ने इस योजना में आंशिक संशोधन करते हुए उम्र सीमा को 17 से 23 वर्ष कर दिया है बावजूद इसके बिहार राजस्थान में विरोध प्रदर्शन उग्र सीमा तक पहुंच चुका हैं, यही कारण है कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने हरियाणा में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है, अगर इसी तरह विरोध प्रदर्शन देशभर में जारी रहे तो अन्य राज्यों में भी इंटरनेट पर प्रतिबंध लग सकता हैं। Internet ban in Haryana

Exit mobile version