Site icon News India Update

बनभूलपुरा मामले में 9 सितंबर को आ रहा है अहम फैसला

बनभूलपुरा मामले में 9 सितंबर को आ रहा है अहम फैसला

प्रशासन ने तैयारीयां की प्रारंभ

बनभूलपुरा मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऑनलाइन कॉज लिस्ट में मामला तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध है। ऐसे में सुनवाई और महत्वपूर्ण आदेश की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे बनभूलपुरा क्षेत्र की करीब 31 हेक्टेयर भूमि पर अपना दावा करता है। अतिक्रमण हटाने का मामला पहले उत्तराखंड हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन और रेलवे ने प्रभावित लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म भरवाए थे। सुनवाई से पहले पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और फ्लैग मार्च भी किया जाएगा। अब क्षेत्रवासियों की नजरें 9 सितंबर को होने वाली सुनवाई और कोर्ट के संभावित आदेश पर टिकी हैं।

Exit mobile version