Site icon News India Update

उत्तराखंड में आज से मौसम का बदलाव

उत्तराखंड में आज से मौसम का बदलाव

कुछ जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 28 अक्तूबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में हल्की बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।

जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड का अहसास होगा। मंगलवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में दिन के समय चटक धूप खिलने से रात का भी न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

Exit mobile version