Site icon News India Update

सुबह सुबह यहां हुआ बड़ा हादसा, पोखलैंड वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति हुआ घायल । NIU

सुबह सुबह यहां हुआ बड़ा हादसा, पोखलैंड वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति हुआ घायल । NIU

देहरादून NIU ✍️ आज प्रातःकाल जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक पोखलंड वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी के हमराह के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोखलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।

SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम किसान चन्द उम्र 54 पुत्र गुमान चन्द, निवासी पिथौरागढ़ बताया जा रहा हैं।

Exit mobile version