मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
राष्ट्रीय हिंदू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह एवं संगठन के प्रदेश मुख्य कार्यदर्शी दीपक नौटियाल द्वारा आज उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला से मिलकर निराश्रित गोवंश गौशाला निर्माण हेतु पिछले दिनों ज्ञापन दिया गया था इसी संदर्भ में आज जिलाधिकारी को रिमाइंडर किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से धनारी पट्टी के चिन्हित जगह का सर्वे हेतु आदेशित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ में सर्वे टीम में बृजेश कुमार तिवारी एसडीएम डुंडा एवं जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी और लेखपाल तथा क्षेत्र के पटवारी द्वारा धनारी के दुगड़ा में सर्वे किया।
राष्ट्रीय हिंदू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला के लिए दो जगह का नाम चिन्हित किया गया है जिसमें धनारी के फोल्ड तथा दुगडा का नाम शामिल है।
संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण द्वारा कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शासन प्रशासन द्वारा एवं जिलाधिकारी के सानिध्य में जल्दी ही निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला के निर्माण के लिए शासन द्वारा संगठन को जगह मुहैया कराई जाएगी।