
रिपोर्ट – सचिन गुप्ता NIU,हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक की, भाजपा के कुमाऊं कार्यालय में ये बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की 25 सितंबर तक प्रथम चरण में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संगठन के अनुरूप 19 जिले हैं और सभी जिलों के एक-एक मंडल में जाकर वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और इस बार प्रथम चरण में 30 लाख लोगों की पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के मामले में कहा की भाजपा का कोई भी बड़ा नेता मुकेश बोरा को नहीं बचा रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा है, न्यायालय के आदेश से ही मुकेश बोरा के घर में कुर्की हुई है, तो वही मुकेश बोरा को भी जल्द पुलिस जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी।
बाइट – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
यहाँ पाठकों को बता दें की फरार चल रहे मुकेश बोरा के वकील अग्रिम जमानत लेने की हाईकोर्ट पहुंचे थे जहाँ से जमानत भी ख़ारिज की जा चुकी है वहीँ पुलिस प्रशासन द्वारा उनके घर की कुर्की भी की जा चुकी है ऐसे हलातों में अब बोरा के पास सरेंडर के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा, बशर्ते की बोरा प्रदेश छोड़ कर कहीं और फरार ना हो गया हो…..